{"_id":"6a650a80778ed079e3044688","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154421-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुल व सड़क निर्माण के लिए लगाया डायवर्जन, कहीं काम शुरू नहीं तो कहीं अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुल व सड़क निर्माण के लिए लगाया डायवर्जन, कहीं काम शुरू नहीं तो कहीं अधूरा
विज्ञापन
फोटो-19-बक्सर पुल से निकलते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पुल और सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाया गया वाहनों का डायवर्जन लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तय समय पूरा हो गया है पर बक्सर पुल का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। करोवन मार्ग भी अधूरा है। इससे वाहनों को करीब 40 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। पुल और मार्ग जर्जर होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
फोटो-19-बक्सर पुल से निकलते वाहन। संवाद
बक्सर पुल की मरम्मत के लिए छह जुलाई को रोके गए थे वाहन
उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के बक्सर पुल की मरम्मत के लिए छह जुलाई को फतेहपुर सीमा में बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन रोका गया था। पुरवा-मिर्रीकला-भगवंतनगर-दूधीकगार राज्यमार्ग के किमी 66 पर बक्सर में गंगा पर पुल बना हुआ है। वर्ष 2009 में बना यह पुल जनपद उन्नाव को फतेहपुर से जोड़ता है। पुल की मरम्मत के लिए 45.26 लाख स्वीकृत हुए हैं। करीब 20 दिन बीत गए हैं। बैरियर लगने से वाहनों का आवागमन बाधित है पर पुल का काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। अब वाहनों को करीब 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
फोटो-20-करोवन मार्ग में हुए गड्ढों में भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद
नौ जून को एक माह के लिए लगाए गए थे हाईटगेज
उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी वाया ब्लाक कार्यालय से निकला परियर मार्ग अन्य जिला मार्ग में शामिल है। उन्नाव-सरोसी मार्ग में करोवन मोड़ से आगे बाजार तक करीब 2.1 किलोमीटर का रास्ता काफी खराब है। इस दूरी में सीसी रोड बनी हुई है। रास्ता खराब होने से 4.71 करोड़ से नई रोड का निर्माण कराने के लिए उन्नाव-सरोसी मार्ग पर करोवन व चिलौला में नौ जून को एक माह के लिए हाईटगेज लगाकर भारी वाहनों का आवागमन डायवर्ट किया गया था। मार्ग का निर्माण डेढ़ माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे वाहनों को करीब 50 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फोटो-21-बक्सर के नीरज सिंह
20 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया काम
बक्सर के नीरज सिंह ने बताया कि पुल में गड्ढे हो गए हैं। सरिया बाहर दिखने लगी हैं। ऐसे में पुल से आवागमन खतरनाक हो गया है लेकिन पीडब्ल्यूडी मरम्मत नहीं करा रहा है। 15 दिन में काम पूरा कराने की बात कही थी लेकिन 20 दिन बीत गए, अभी काम शुरू ही नहीं हो पाया है।
फोटो-22-चिलौली के राजू सिंह सेंगर
चिलौली के राजू सिंह सेंगर ने बताया कि करोवन मार्ग निर्माण के लिए वाहनों के डायवर्जन लागू करने के समय एक माह की बात कही गई थी। डेढ़ माह हो गए, काम अधूरा पड़ा है। अभी एक माह और लगने की संभावना है। गड्ढों में पानी भर गया है। लगता है कि अभी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
वर्जन...
बारिश के चलते कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण बक्सर पुल की मरम्मत शुरू नहीं हो पाई है। जबकि करोवन मार्ग में काम चल रहा है। यहां भी बारिश के चलते काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। ठेकेदारों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 15 दिन में दोनों कार्य पूरे कराने का प्रयास किया जाएगा।
हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
-- --