फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

Sun, 26 Jul 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24-झमाझम बारिश के बीच साइकिल से जाता किशोर। संवाद
उन्नाव। पांच दिन बाद हुई तेज बारिश से जहां एक तरफ तापमान में आई कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जलभराव ने फिर से लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। लोगों को मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। इस बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मौसम साफ था। धूप भी निकली थी लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने पलटी खाई और आसमान में बादल छाने लगे। कुछ ही देर में आसमान को बादलों ने ढक लिया। करीब ढाई बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शाम पांच बजे तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शहर के बड़े चौराहे, सब्जी मंडी रोड, कचौड़ी गली आदि प्रमुख जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है। इससे आने वाले दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। बताया कि इस बारिश से धान की फसल को फायदा पहुंचा है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने से पौध सूखने लगी थी। इस बारिश ने संजीवनी का काम किया है।

फोटो-24-झमाझम बारिश के बीच साइकिल से जाता किशोर। संवाद

फोटो-24-झमाझम बारिश के बीच साइकिल से जाता किशोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed