फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बारिश में बह गया 40 लाख का नाला, इंटरलॉकिंग रोड पर धंसी

Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15-मरौंदा मझवारा में बारिश से बहा नाला। स्रोत: ग्रामीण
परियर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) की ओर से विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत मरौंदा मझवारा में बनवाया गया 40 लाख का नाला बारिश में एक माह में ही बह गया। इसके अलावा इंटरलॉकिंग रोड भी धंस गई है। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की है। जेई ने अभी भुगतान न होने और ठेकेदार को बुलाने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मरौंदा मझवारा में बाजार से दयाराम बगिया तक 40 लाख से इंटरलॉकिंग के साथ नाले का निर्माण जून में कराया गया था। निर्माण के दौरान ही बाजार के पास का कुछ हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया था। अब बरसात में इंटरलॉकिंग के नीचे की मिट्टी कटने से रास्ता कई जगहों पर धंस गया। साथ ही बनाया गया नाला भी पानी में बह गया है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल से बनाई जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत फोन से जेई से की। आरईडी की अवर अभियंता राखी द्विवेदी ने बताया कि ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया है। जांच पड़ताल के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed