{"_id":"6a6e469854cb1508cb06b199","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154854-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीस घंटे बंद रहेंगे गंजमुरादाबाद और मल्लावां के कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीस घंटे बंद रहेंगे गंजमुरादाबाद और मल्लावां के कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। सावन के पहले सोमवार पर हरदोई-उन्नाव की सीमा पर स्थित प्राचीन सुनासीर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए भारी वाहनों को रोकने की योजना बनाई गई है। पुलिस प्रशासन करीब 20 घंटे तक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने वाले भारी वाहनों को ऊपर ही खड़ा कराएगा। उन्नाव की तरफ से हरदोई जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर संडीला रोड से निकाला जाएगा।
सुनासीर नाथ मंदिर पर भक्तों की विशेष आस्था है। यहां सावन के हर सोमवार को दूरदराज के श्रद्धालु आते हैं। गंगातटों से जल लेकर रविवार की आधी रात से ही लाखों भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू कर देते हैं। पिछले साल रविवार की आधी रात से सोमवार की दोपहर तक हरदोई-उन्नाव मार्ग पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। इस बार जाम से बचने के लिए उन्नाव और हरदोई के पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।
बांगरमऊ कोतवाली और हरदोई की मल्लावां कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम से सोमवार दोपहर तक आगरा एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे पर गंजमुरादाबाद और मल्लावां के कटों को करीब 20 घंटे के लिए बंद करने की तैयारी की है। उन्नाव से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को बांगरमऊ से डायवर्ट कर संडीला मार्ग से गुजारा जाएगा। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मल्लावां और गंजमुरादाबाद के कट पूरी तरह 20 घंटे वाहनों के लिए बंद रहेंगे।