{"_id":"69654e970047ba371d0dc694","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143392-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मां चंडिका देवी मंदिर के दानपात्र चोरी में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मां चंडिका देवी मंदिर के दानपात्र चोरी में सात गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर से तीन जनवरी को दानपात्र चोरी की घटना का रायबरेली पुलिस ने खुलासा किया है। रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के सात बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने बताया कि रुपये निकालने के बाद दानपात्र मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर गंगा में फेंक दिया था। दानपात्र बरामद करने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंडिका देवी में तीन जनवरी को दानपात्र चोरी हो गया था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई थी। खुलासे के लिए उन्नाव और रायबरेली पुलिस की संयुक्त टीमें प्रयास कर रही थीं। सोमवार को रायबरेली के थाना जगतपुर प्रभारी पंकज कुमार त्यागी व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान मंदिर में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि पकड़े मुख्य आरोपी गोविंद सिंह ने दानपात्र चोरी की घटना भी स्वीकार की। बताया कि मुठभेड़ में मध्यप्रदेश के थाना फूफ के गांव बड़पुरा निवासी गोविंद सिंह उर्फ आकाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसका साथी मध्यप्रदेश के उदितपुर भिंड निवासी मोनू भदौरिया, इटावा के उर्द मोहल्ला निवासी आबिद, रायबरेली के गोसाईंखेड़ा सरेनी निवासी आनंद कुमार, ऊंचाहार के थाना नेवादा के गांव मानधातापुर निवासी बब्बू उर्फ शिवबक्श, औरैया के नगर कोतवाली के संतेश्वर निवासी सुनील पोरवाल और कानपुर के घाटमपुर के सूर्यानगर निवासी सुमन को गिरफ्तार किया है। बताया कि गैंग मंदिरों की रैकी और गूगल मैप के जरिए बड़े मंदिरों को निशाना बनाते थे।
बीघापुर सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गंगा में फेंके गए दानपात्र की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई है।
Trending Videos