सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सड़क किनारे बिजली के पोल में टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत, साढ़ू गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-36- अ​खिलेश (फाइल फोटो)। - फोटो : शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
सफीपुर। दबौली-जमालनगर मार्ग के खैरी गांव के मोड़ पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल में टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे साढू की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos

हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव छिबरामऊ निवासी अखिलेश (25) पुत्र रामकिशोर पत्नी ज्ञानवती के साथ मकर संक्रांति पर ससुराल (पत्नी के मायके) सफीपुर कोतवाली के बोड़ेपुरवा आया था। दोनों की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं कानपुर के थाना बिल्हौर के गदनपुर निवासी साढ़ू कुंवर (30) पुत्र सोनेलाल भी पत्नी उमा को लेकर बुधवार को ही ससुराल आए थे। शाम 7:30 बजे अखिलेश, साढ़ू कुंवर के साथ बाइक से घूमने निकले थे। दबौली-जमालनगर मार्ग पर सनहा गांव के खैरीचंदेला मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनाें को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुंवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। मृतक की पत्नी ज्ञानवती ने बताया कि दिसंबर 2025 में उनका विवाह हुआ था। पति खेती करते थे, मां सियादुलारी ने खिचड़ी पर्व पर घर बुलाया था। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक घायल
गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। हरदोई मार्ग पर रामबक्शखेड़ा गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन निजी अस्पताल लेकर गए जहां से कानपुर हैलट लेकर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर चला गया।
सदर कोतवाली के रामबक्शखेड़ा गांव निवासी राजू (29) पुत्र रामकिशन इंटरलॉकिंग फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। बहन रेनू ने बताया कि बुधवार शाम को वह बाइक से बाजार सामान लेने गए थे। लौटते समय गांव के सामने ही बस ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें कब्बाखेड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए, हालत में सुधार न देख कानपुर हैलट लेकर चले गए। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि हालत गंभीर है, श्रमिक का इलाज चल रहा है।

फोटो-36- अखिलेश (फाइल फोटो)।

फोटो-36- अखिलेश (फाइल फोटो)।- फोटो : शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed