सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तीन घंटे का अलार्म लगा पुराने प्रश्नपत्र करें हल, तैयारी का होगा आंकलन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-4- जीआईसी में आयोजित तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में छात्रों को संबोधित करते डीआईओएस सुनील
विज्ञापन
उन्नाव। नियमित पढ़ाई और रिवीजन से परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाइम टेबल बनाकर तैयारी करने की जरूरत है। जो विषय कमजोर हो उस पर अधिक समय दें। यह भी ध्यान रखना होगा कि उस विषय के चक्कर में अन्य विषयों पर ध्यान न दें। तीन घंटे का अलार्म लगाकर पुराने प्रश्नपत्र हल कर परीक्षा का अभ्यास करें तो तैयारी का सही आंकलन होगा। ये बातें तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में डीआईओएस ने छात्रों से कही।
Trending Videos

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में डीआईओएस सुनीलदत्त ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। बताया कि 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में छात्र परीक्षा के तनाव से बचें। केवल लक्ष्य पर ध्यान दें। अच्छे अंक तो पूरे साल तैयारी से ही लाए जा सकते हैं, यह समय सिर्फ रिवीजन का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राें को चाहिए कि विषयवार टाइम टेबल तैयार करें और उसी के आधार पर तैयारी करें। पुराने प्रश्नपत्रों को उठाएं और घड़ी का अलार्म तीन घंटे पर सेट करके हल करें। इससे परीक्षा की तैयारी का सही पता चलेगा। प्रश्नों को हल करते समय अगर समय को घटाया या बढ़ाया तो आपके लिए ही नुकसानदायक होगा। कहा कि अगर आपका साथी पढ़ने में अच्छा है और आप कुछ कमजोर हैं तो हताश न हों क्योंकि मुश्किल हर चीज है लेकिन नामुमकिन कुछ भी नहीं है। डीआईओएस ने छात्रों से कई ऐसी चीजें साझा कीं जो उन्होंने जीवन में देखीं और उन पर अमल कर सफलता पाई।
प्रधानाचार्य परमात्माशरण ने छात्रों को से कहा कि जरूरी नहीं आप आठ घंटे पढ़ाई करें। आप चार घंटे पढ़ें लेकिन मन लगाकर। छात्रों से कहा कि यही पांच से आठ साल का समय होता है जिसमें आप अपना जीवन बना और बिगाड़ सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान देकर भविष्य संवार लिया तो पूरा जीवन सुखमय होगा। बताया कि योग्यता संसाधनों की मोहताज नहीं होती, पढ़ाई ऐसी चीज है जिसमें कोई बाधा उत्पन्न नहीं कर सकता।

फोटो-4- जीआईसी में आयोजित तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में छात्रों को संबोधित करते डीआईओएस सुनील

फोटो-4- जीआईसी में आयोजित तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में छात्रों को संबोधित करते डीआईओएस सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed