{"_id":"697121f554fadb74bc0abcbd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143895-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा जेबकतरा, जेब से 10 हजार रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठा जेबकतरा, जेब से 10 हजार रुपये किए पार
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक पर एक युवक लिफ्ट लेकर बैठा। रास्ते में जेब काटकर रुपये पार कर दिए। बाइक रोकते ही उतरकर पीछे से आए दूसरे बाइक सवार के साथ भाग गया। बाद में जेब से रुपये निकल जाने का पता चला।
हसनगंज कोतवाली के जयगोविंदखेड़ा गांव निवासी मुन्नीलाल राजपूत ने पुलिस को बताया कि कानपुर स्थित सोने-चांदी की दुकान पर काम करते हैं। बुधवार की दोपहर नवाबगंज कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक से 10,500 रुपये निकालने गए थे। बाइक का इंजन बनना था। इस कारण रुपये निकालकर नवाबगंज कस्बे में ही बाइक मिस्त्री के पास गए लेकिन मिस्त्री नहीं मिला।
इस पर दही थानाक्षेत्र के एक्सिस बैंक में पत्नी कुसमा का खाता होने से उसमें भी पड़े रुपये निकालने के लिए चल दिया। 500 रुपये शर्ट की जेब में और 10 हजार पैंट की जेब में डाल। बशीरतगंज के बसहा के पास दो युवकों ने बाइक रोकवाई। उसमें एक युवक के हाथ में चटाई थी। चटाई लिए युवक ने लिफ्ट मांगी तो पहले मना किया फिर बिठा लिया। बाइक चलाने के दौरान कई बार युवक ऊपर आया तो सही से बैठने के लिए बोला।
युवक बैंक के सामने उतरा तभी एक बाइक और उसी में बैठकर उन्नाव की ओर चला गया। बाइक से उतरने के बाद पैंट की जेब कटी थी और रुपये गायब मिले, तब घटना का पता चला। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच की जा रही है।
Trending Videos