{"_id":"69711eddeac8dfce770d9f54","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143907-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या से 75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या से 75 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी डॉक्टर बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहीं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या से बेटी के गृह शांति के नाम पर शातिरों ने 10 बार में 75 लाख रुपये ऐठ लिए। पीड़िता ने झारखंड निवासी तथाकथित पिता-पुत्र के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपनी डॉक्टर बेटी की शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर योग्य रिश्ता तलाश रही थीं। साइट पर झारखंड निवासी डॉ. रौनिक राय नाम की प्राेफाइल दिखी। 26 नवंबर 2025 को फोन नंबर पर संपर्क किया तो युवक और खुद को उसका पिता बताने वाले विद्यासागर से बात शुरू हुई।
दो दिन बाद विद्यासागर ने कुंडली मिलान में कुछ दोष बताते हुए गृह शांति का झांसा दिया और पूजा के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। 29 नवंबर को बताए गए खाते में रुपये भेजे, इसके बाद दो दिसंबर को पंडित की व्यवस्था के लिए दस लाख रुपये मांगे तो वह भी उनके खाते में भेज दिए गए। शादी और पूजा के नाम पर समय-समय पर तीन दिसंबर 2025 को 10,11,101 रुपये और भेजे गए। चार दिसंबर को फिर 10 लाख रुपये भेजे गए। इस तरह अलग-अलग तिथियों में आठ से दस बार में 75 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए।
पीड़िता के अनुसार इस दौरान विद्यासागर और 8बेटे रौनिक ने बताया कि बंगलूरू में उनका अस्पताल बन रहा है और पंजीकरण के लिए जल्द से जल्द रुपये चाहिए, इसलिए रुपयों की मांग की थी। बाद में रुपये लौटाने की बात कहते हुए लेनदेन की बात गुप्त रखने को कहा। 20 दिसंबर 2025 को पिता-पुत्र से मिलने और रुपये मांगने की कोशिश की तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। जब सभी रास्ते बंद हो गए तो 14 जनवरी को परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस से शिकायत की।
साइबर थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच कराई गई तो रुपये खाते में ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। तथाकथित पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos