{"_id":"6973ca18e4293df17200404a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143988-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना एफआईआर महिला को रात भर रखा था हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना एफआईआर महिला को रात भर रखा था हवालात
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दरियाईखेड़ा मोहल्ले में छह महीने पहले हुई चोरी की घटना में नाम न होने के बावजूद महिला को रात भर कोतवाली में बंद रखा। इस मामले में एसपी ने महिला दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सीओ की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस पर 10 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप साबित नहीं हुआ है।
सदर कोतवाली के दरियाई खेड़ा निवासी शिव जायसवाल के घर में सात अगस्त 2025 को चोरी हुई थी। इस मामले में ठेकेदार संदीप और सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में संदीप ने जेवर मां राजेंद्री के पास रखने की बात बताई जिसका नाम भी प्राथमिकी में शामिल कर लिया गया। घटना की विवेचना कर रही महिला दरोगा उमा अग्रवाल और सिपाही संजय भाठी व अर्पित ने नामजद आरोपियों के साथ ही राजेंद्री की बेटी रूबी को भी पूछताछ के लिए उठाया जबकि उसका नाम प्राथमिकी में नहीं था। रूबी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पांच से आठ अगस्त तक परेशान किया और सात अगस्त को कोतवाली में रखकर रुपयों की मांग की।
इस मामले में उच्च न्यायालय के संज्ञान लेने के बाद एसपी ने महिला दरोगा और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर जांच सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र को सौंपी थी। सीओ ने बताया कि जांच में रुपये के लेनदेन की बात सामने नहीं आई लेकिन बिना प्राथमिकी दर्ज किए महिला को रातभर कोतवाली में रखना गलत था। इसी रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
Trending Videos