सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ट्रैक खराब होने से 100 मीटर दौड़ में गिरी छात्रा, दाहिने हाथ में फ्रैक्चर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-33 गुब्बारा उड़ाकर बाल क्रीड़ा प्रतियागिता एवं सांस्कृतिक समाराेह की शुरुआत करतीं सीडीओ कृ - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। जीआईसी मैदान में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियागिता एवं सांस्कृतिक समाराेह की शुक्रवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरुआत हुई। ट्रैक की सफाई न होने से गिट्टियों के बीच छात्रों को दौड़ लगानी पड़ी। 100 मीटर दौड़ में प्रतिभागी एक छात्रा गिर गई इससे उसका दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान एंबुलेंस न होने से शिक्षक उसे बाइक से एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos

शहर के जीआईसी मैदान में शुक्रवार को 45 वीं जिला कीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सीडीओ कृतिराज, एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र और बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने गुब्बारे उड़ाकर की। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समूह गान में बिछिया ब्लॉक प्रथम स्थान पर, सिकंदरपुर सरोसी की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। खो-खो में मियागंज ब्लॉक प्रथम और सरोसी ब्लॉक की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मियागंज ब्लॉक की टीम प्रथम और सिकंदरपुर सरोसी दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम, 200 मीटर की बालिका वर्ग में उपासना प्रथम और गोला फेक में मानसी को रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता के लिए बनाए गए ट्रैक की सफाई न कराए जाने से ट्रैक पर छोटी गिट्टियां थीं। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के मुल्लाहनगर निवासी छात्रा सानिया अचानक गिर गई। इससे उसका दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्रों को दोपहर दो बजे तक नाश्ता नहीं दिया गया था, इस पर चाट-समाेसे खरीदकर खाए। शाम तीन बजे के लंच पैकेट दिए गए वह भी सभी को नहीं मिल पाया।
बीईओ मनींद्र कुमार ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता पुलिस लाइन मैदान में होनी थी लेकिन बुधवार देर शाम अचानक बताया गया कि पुलिस लाइन में रिक्रूट ट्रेनिंग के कारण मैदान उपलब्ध नहीं हो सकेगा। इसके बाद जीआईसी में मैदान तैयार कराया गया। इससे ट्रैक आदि की समस्या हुई है। वहीं हिलौली ब्लॉक के बेहटा उच्च प्राथमिक विद्यालय से 26 बच्चों को लोडर में बैठाकर लाया गया। शिक्षक गोवर्धन ने बताया कि बस की व्यवस्था नहीं हो पाई, समय से पहुंचने के लिए किराये पर लोडर करना पड़ा। जिला व्यायाम शिक्षिका निशा तोमर, अनीता वर्मा, अनुदीप श्रीवास्तव, सचिन पंडित, विनय त्रिपाठी, संजीव शंखवार, प्रदीप वर्मा, सोनू बाजपेई, भरत चित्रांशी, अनुपम मिश्र सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा। संचालन विश्वनाथ विश्व ने किया।

फोटो-33 गुब्बारा उड़ाकर बाल क्रीड़ा प्रतियागिता एवं सांस्कृतिक समाराेह की शुरुआत करतीं सीडीओ कृ

फोटो-33 गुब्बारा उड़ाकर बाल क्रीड़ा प्रतियागिता एवं सांस्कृतिक समाराेह की शुरुआत करतीं सीडीओ कृ- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed