सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: उप्र बार काउंसिल सदस्य पद चुनाव में पहले दिन 820 ने किया मतदान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव/सफीपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कचहरी परिसर के आसपास अधिवक्ताओं की भीड़ रही। प्रत्याशियों के बस्तों पर समर्थक नारेबाजी और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी भी जायजा लेते रहे। उन्नाव न्यायालय परिसर में बनाए मतदान केंद्र में पहले दिन 820 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी।
Trending Videos

बार काउंसिल चुनाव को लेकर महीनों से चली आ रही गहमागहमी शुक्रवार को उफान पर रही। प्रत्याशियों ने अलग-अलग स्टाल लगाए। मतदाता अधिवक्ताओं को पंपलेट देकर अपने प्रत्याशी का क्रमांक और पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। जिला सत्र न्यायालय परिसर मतदान केंद्र बनाया गया है। अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग बीस काउंटर हैं। मतदान में निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए मतदाता सूची का सत्यापन और पहचान पत्र चेक करने के बाद ही मतदान की अनुमति दी गई है। इस बार प्रदेश में 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया के पहले दिन अपर जिला जज मनीष निगम की देखरेख में सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक हुए मतदान में उन्नाव में पंजीकृत 2290 अधिवक्ताओं में 820 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के नोडल एडीजे मनीष निगम ने बताया कि शनिवार को भी सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव और भीड़ होने के कारण शहर के बड़ा चौराहा से कचहरी पुल की ओर वाहनों के आने-जाने पर रोक रही। सीओ सिटी दीपक यादव सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

पुरवा में 62, सफीपुर में 40 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

पुरवा स्थित मुंसिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पीठासीन अधिकारी हिमानी गौतम की निगरानी में बार काउंसिल उप्र के सदस्य पद पर निर्वाचन के लिए पंजीकृत 119 अधिवक्ताओं में 62 ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। वहीं सफीपुर के मुंसिफ न्यायालय में बने मतदान केंद्र में शुक्रवार को पंजीकृत 84 अधिवक्ताओं में 40 ने अपने मतदान का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed