सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चाइनीज मांझे से किसी की मौत हुई तो दर्ज होगी हत्या की प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
बांगरमऊ। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से किसी को नुकसान पहुंचा या किसी की मौत हुई तो हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने जांच करते हुए यह चेतावनी पतंग विक्रेताओं को दी है।
Trending Videos

प्रतिबंधित मांझे से हो रहीं मौत की घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूरी तरह रोकने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू की है। बृहस्पतिवार को बांगरमऊ में पुलिस ने कस्बे की कई पतंग की दुकानों को चेक किया। हालांकि प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करने की चेतावनी दी। बताया कि यह मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है, लोगों के घायल होने और मृत्यु होने की घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाल ने बताया कि चेकिंग यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed