सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अब आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3- नगर पंचायत में आधार कार्ड का काम करते कर्मी। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत कार्यालय में अब नए आधार कार्ड बनाने और मौजूदा आधार में संशोधन का काम शुरू हो गया है। इस सुविधा का लाभ नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी उठा सकते हैं।
Trending Videos

नगर पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि श्री ट्रोन इंडिया लिमिटेड के सहयोग से नगर पंचायत कार्यालय में यह सेवा उपलब्ध कराई गई है। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही सभी आयु वर्ग के लोगों के आधार कार्ड में संशोधन भी किए जा रहे हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके आधार कार्ड में त्रुटि है या जिन्हें जानकारी अपडेट करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार ऑपरेटर अमित कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए नए आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों के बायोमीट्रिक अपडेट भी निशुल्क किए जाएंगे। अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए बायोमीट्रिक अपडेट का शुल्क 125 रुपये है जबकि आधार कार्ड में किसी अन्य प्रकार के संशोधन के लिए 75 रुपये शुल्क लिया जाएगा। नए आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed