सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एनएचएम टीम ने परखी जिला अस्पताल और सीएचसी की व्यवस्था

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23- जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी लेती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मि
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, बिछिया सीएचसी और चमरौली पीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने पूर्व में पाई गई खामियों को दूर करने के प्रयासों पर भी ध्यान दिया।
Trending Videos


डॉ. अर्चना वर्मा के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची टीम ने पर्चा काउंटर पर मरीजों से उनकी समस्याओं को जाना। ओपीडी में डॉक्टरों के पास पहुंचने वाले मरीजों की संख्या जांची गई और दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर का दवाओं से मिलान किया गया। फार्मासिस्ट को दवाओं को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वार्डों में मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली गई जहां ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने की शिकायतें मिलीं। टीम ने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑक्सीजन प्लांट के 24 घंटे संचालन का निर्देश
निरीक्षण के दौरान डॉ. अर्चना ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेने भी पहुंचीं। उन्होंने प्लांट की कार्यक्षमता के बारे में जानकारी ली और कर्मियों को प्लांट का संचालन 24 घंटे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता और अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed