सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कंक्रीट प्लांट में श्रमिक की दम घुटने से हुई थी मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। शेखपुरनरी स्थित कंक्रीट प्लांट में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध हालात में हुई मौत की घटना में बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, उसमें दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। उसकी नाक चोक मिली है।
Trending Videos

सदर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव के पास संचालित कंक्रीट प्लांट में बुधवार को कानपुर नगर के थाना महराजपुर के गांव सिंघटिया निवासी जितेंद्र (25) पुत्र रोशन कुमार का शव पड़ा मिला था। वह उसी प्लांट में मजदूरी करता था। मेंटेनेंस इंचार्ज संदीप कमल ने बताया था कि जितेंद्र शराब का लती था, दो दिनों से वह शराब के नशे में घूम रहा था और प्लांट में ही मिट्टी के पास पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, उसमें दम घुटने से मौत की बात सामने आई है।कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed