सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शिक्षिका पर शादी का दबाव बनाने पर सहायक शिक्षक निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। सफीपुर ब्लॉक के एक स्कूल के सहायक शिक्षक पर उसी स्कूल की शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की थी। बीएसए ने जांच कराने के बाद सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
Trending Videos

सहायक शिक्षिका ने एक सप्ताह पहले बीएसए से शिकायत की थी कि स्कूल में साथ पढ़ाने वाले सहायक शिक्षक प्रदीप तिवारी शादी के लिए परेशान करते हैं। आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। छात्रों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। बीएसए ने जांच कराई तो मामला सही पाया। इस पर सहायक शिक्षक प्रदीप तिवारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शैलेष पांडेय ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक को आधा वेतन मिलेगा। कोई महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान वह बीईओ सफीपुर के कार्यालय में संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed