{"_id":"69cebdfa4f88b8eb5e06769a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147930-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, कुम्हार की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, कुम्हार की दबकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। कटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार को मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से कुम्हार की मौत हो गई। वह करीब एक घंटे मिट्टी में दबा रहा। चरवाहों ने देखा तो उसे बाहर निकाला गया।
हसनगंज कोतवाली के कटरा मोहल्ला निवासी विजय कुमार प्रजापति (40) सुबह 10 बजे गोशाला के पास मिट्टी खोदने गए थे। वह बर्तन बनाने के लिए मिट्टी निकाल रहे थे। अचानक टीला ढह गया और विजय कुमार उसमें दब गए। करीब एक घंटे बाद चरवाहों की नजर पड़ी तो उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भाई अजय ने बताया कि विजय कुमार मिट्टी के कुल्हड़, मटका और सुराही बनाते थे। इसी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। पति की मौत से पत्नी मोनी और छोटा भाई अनूप सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव ने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Trending Videos