{"_id":"69f8f1bfcb876f3ae207022b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149821-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खड़े लोडर में भिड़ी डीसीएम, एक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खड़े लोडर में भिड़ी डीसीएम, एक की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
फोटो-1 विजय कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : सिरसिया ब्लॉक कार्यालय में लगा हैंडपंप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ (उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर होटल के पास खड़े लोडर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हरदोई जिले के थाना मल्लावां के लच्छीपुर गांव निवासी लाला की बेटी का तिलक चढ़ाने गांव के करीब 20 लोग लोडर से सफीपुर क्षेत्र के ओसियां गांव गए थे। तिलक के बाद रात में लौटते समय हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ क्षेत्र स्थित स्लाइस आफ स्पाइस होटल के पास चालक ने लोडर रोक दिया। लोडर में बैठे लोग नीचे उतरे और चाय नाश्ता करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े लोडर में टक्कर मार दी। घटना में लोडर के आसपास खड़े 13 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने लच्छीपुर गांव निवासी विजय कुमार (25) पुत्र रामजी को मृत घोषित कर दिया। पिता रामजी ने बताया कि बेटा लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था। 14 अप्रैल को वह घर आया था, तब से यहीं था। 15 मई को उसे लौटना था। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दो बहनें हैं, उनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया उसका पता लगाया जा रहा है।
जिला अस्पताल भर्ती घायल
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में लच्छीपुर के अमित (22), राजू (35), आशीष (25), अनुराग (25), रामकुमार (20), गयाप्रसाद (25), देशराज (60), आशीष कुमार (22), आकाश (21), शैलेंद्र (38),दीपक (20) और शैलेष (20) शामिल हैं।

फोटो-1 विजय कुमार (फाइल फोटो)- फोटो : सिरसिया ब्लॉक कार्यालय में लगा हैंडपंप।