{"_id":"69f8f03790cc321a940bb31a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149830-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पंखे का तार लगाते समय करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पंखे का तार लगाते समय करंट से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। पकरा गांव में घर में रखे फर्राटा पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगाते समय किशोर को करंट लग गया। बेहोश होकर जमीन पर गिरे किशोर को परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दही थानाक्षेत्र के पकरा गांव निवासी पंकज (16) पुत्र रामसिंह कक्षा सात की पढ़ाई करने के बाद काम करने लगा था। रविवार की रात ढाई बजे वह गांव के एक तिलक कार्यक्रम में गया था। वहां से लौटकर आने के बाद घर में रखे फर्राटा पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। एक तार बोर्ड में और दूसरा निकलकर उसके हाथ में गिरने से वह करंट की चपेट में आया और अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजन जिला अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां गुड्डी बेहाल हैं। मां ने बताया कि पंकज चार भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, बिजली का करंट लगने से मौत की बात सामने आई है।