{"_id":"69f8f0ee1978d8f3dd01d40f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149836-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राजमिस्त्री का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राजमिस्त्री का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-12- संजय (फाइल फोटो)
- फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव में रविवार सुबह राजमिस्त्री का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार यह शराब का लती था और कई लोगों से लिए कर्ज से परेशान था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद भी हुआ था।
बाबा खेड़ा निवासी संजय (35) राजमिस्त्री का काम करता था। पत्नी सीमा ने पुलिस को बताया कि संजय ने गांव के कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए उसने पंपसेट भी गिरवी रख दिया था। इन्हीं आदतों को लेकर अक्सर विवाद होता था। रविवार की शाम को संजय नशे में घर लौटा तो पारिवारिक कारणों को लेकर विवाद हुआ था। वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सोमवार की सुबह जब संजय ने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से देखने पर शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था।
पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि पत्नी ने कर्ज की बात बताई है लेकिन कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।