{"_id":"69f8f087653e1592fd0924ab","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149837-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
फोटो-11- पंकज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक के पास दो दिन पहले मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं।
अजगैन कोतवाली के अजैयाखेड़ा गांव निवासी पंकज (30) शनिवार की शाम उन्नाव से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन ने पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां इलाज चल रहा था।
सोमवार की सुबह पंकज की मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पंकज की एक साल पहले ही निशा के साथ शादी हुई थी। वह घर का इकलौता पुत्र था। दो बहने हैं, उनकी शादी हो चुकी है। पति की मौत से पत्नी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।