फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: विधानसभा में गूंजी उन्नाव के युवाओं की आवाज

Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-18- श्रुति शुक्ला। - फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
उन्नाव। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित विधानसभा में किया गया। इसमें जिले के पांच होनहारों ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

डीएसएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला नोडल अधिकारी डॉ. रचना त्रिवेदी ने बताया कि जिले के ऋषि वैभव मिश्रा, श्रुति शुक्ला, रतन श्रीवास्तव, सचिन कुमार और गौरव कुमार ने इसमें प्रतिभाग कर जोशीला भाषण दिया। युवाओं ने कहा कि केंद्रीय बजट सिर्फ आर्थिक दस्तावेज नहीं है बल्कि यह समाज में लाने वाले परिवर्तन का मार्ग है। यह युवाओं को एक ऐसा अवसर देता है जिससे उनका समावेशी संतुलित और सतत विकास हो। युवाओं ने इंटेलिजेंस, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, हरित अर्थव्यवस्था, रोजगार स्टार्टअप जैसे विषयों पर प्रमुखता से चर्चा की। बताया कि यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों से चयनित होकर आए होनहार युवाओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

डॉ. रचना त्रिवेदी ने बताया कि इसके पहले विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 एवं नारी वंदन अधिनियम कार्यक्रम 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के लिए डीएसएन कॉलेज की रिया गौतम का भी चयन हुआ था। बताया कि कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विधायक शशांक वर्मा, विधायक डॉ सुरभि, डॉ. नीरज बोरा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार सिंह, राज्य निदेशक गोपेश पांडेय, विकास कुमार सिंह, सोनिका चंद्र सहित विधायक पंकज गुप्ता, युवा अधिकारी संजीव सिंह, अनुपम कैथवास, समन्वयक डॉ. श्याम मिश्रा, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को शाबासी दीं।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।- फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।- फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।- फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।

फोटो-18- श्रुति शुक्ला।- फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed