फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गुजरात से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 05 May 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान लखनऊ निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम चार बजे लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन से युवक अचानक गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस पहचान का प्रयास कर ही रही थी कि जेब में मिले मोबाइल पर चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार का फोन आया। सिपाही ने बात कर घटना की जानकारी दी। फोन करने वाले युवक ने मृतक का नाम विक्रम (30) पुत्र भवरेश्वर निवासी कुंदनखेड़ा थाना मोहनलालगंज जिला लखनऊ बताया।
विज्ञापन

वीरेंद्र ने बताया कि विक्रम गुजरात की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। छुट्टी लेकर घर आ रहा था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी पिंकी के साथ चार साल का बेटा कार्तिक है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed