{"_id":"6a062010051c90f2ba05b0ab","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150432-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगा दंपती को पीटा, चार लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगा दंपती को पीटा, चार लाख के जेवर लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। शादी समारोह से बच्चे के साथ लौट रहे बाइक सवार दंपती को नकाबपोश दो लुटेरों ने सुनसान स्थान पर रोका और तीन साल के बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गोली मारने की धमकी देकर सोने-चांदी के चार लाख के जेवर लूट ले गए। पीड़ित दंपती के अनुसार विरोध किया तो पिटाई भी की। सूचना पर रात में ही सीओ और एसओ घटनास्थल पहुंचे। लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
फतेहपुर चौरासी थाना के गांव दर्शनखेड़ा गांव निवासी भीम कुमार चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस को बताया कि बुधवार को पत्नी दिव्या की सहेली की शादी सफीपुर के गेस्ट हाउस में थी। वह तीन साल के बच्चे और पत्नी को लेकर बाइक से गए थे। रात करीब 10:30 बजे घर लौट रहे थे। छंगाखेड़ा-कोड़री मार्ग पर पीछा करते हुए आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और ओवरटेक करके रोक लिया। बच्चे पर तमंचा तान दिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर पीटा और सोने का हार और चांदी की पेटी जबरन उतार ली। लुटेरे उन्हें पीट ही रहे थे तभी दुग्ध वाहन आते देख भाग गए।
पीड़ित के मुताबिक वह जैसे-तैसे वह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। लिखापढ़ी करने के बाद सीओ सोनम सिंह और थानाध्यक्ष पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल पर लेकर पहुंचे और जांच की। पीड़ित ने बताया कि उन्हें 14 मई को ही चंडीगढ़ लौटना था। घटना होने की वह नहीं जा सका। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के प्रयास जारी हैं।
Trending Videos