पुरवा। बनिगांव स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन छात्रों ने चित्रकला और संगीत की बारीकियां सीखीं। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के चित्र बनाए।
छह दिवसीय समर कैंप के पहले दिन भारतीय भाषा और वर्णों की जानकारी दी गई थी। दूसरे दिन ट्रैफिक नियमों तथा तीसरे दिन कला, संगीत और चित्रकला से संबंधित गतिविधियां आयोजित कराई गईं। शिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया। समर कैंप प्रभारी शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कहा कि छात्र उत्साह और ऊर्जा के साथ गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इसमें शिक्षिका अल्का यादव, विभा कुमारी, रूबी सागर और शिक्षकों में पंकज राजपूत, मोहित कुमार और पवन कुमार पांडेय ने का सहयोग रहा।