फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नशे में बेहोश कोचिंग संचालक की धूप में झुलसने से हुई थी मौत

Tue, 19 May 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सोनिक। लोन नदी किनारे स्थित अहाते के पास कोचिंग संचालक के मिले शव का पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसमें अत्यधिक शराब पीने और तेज धूप से बदन झुलसने से हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी कोचिंग संचालक दुर्गेश पांडेय (40) का शव रविवार की शाम दही थाना क्षेत्र के लोन नदी स्थित अहाते के पास मिला था। शराब का पाउच और डिस्पोजल गिलास भी था। भाई संजय पांडेय ने शराब ना पीने की बात बताई थी। पुलिस ने सोमवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पैनल में शामिल बीघापुर अस्पताल के डॉ. विनोद कुमार और पुरवा सीएचसी के डॉ. तपन गुप्ता ने पोस्टमार्टम किया। इसमें पेट में शराब मिलने के साथ नशे में गिरने से बदन झुलसने के साथ ही लंबे समय तक बेहोश पड़े रहने से हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हृदयगति से मौत की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed