{"_id":"6a0b698385d30894d5012392","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150653-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गले की हड्डी टूटने हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गले की हड्डी टूटने हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। बंथर गांव में रविवार को फंदे से लटके मिले महिला के शव का पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया। इसमें लटकने से गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। इस मामले में पति, सास, चचेरे ससुर सहित अन्य पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। पति को जेल भेज दिया गया है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर गांव में मन्नो (21) पत्नी राजपाल यादव का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। भाई बंदीपुरवा निवासी विशाल लोधी ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया था कि 16 मई की रात बहन की हत्या कर दी गई। आत्महत्या दिखाने के लिए साड़ी के फंदे से शव लटका दिया गया। सोमवार को पैनल में शामिल बीघापुर अस्पताल के डॉ. विनोद कुमार और पुरवा के डॉ. तपन गुप्ता ने पोस्टमार्टम किया। उसमें हैंगिंग से मौत की बात सामने आई है।
सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। भाई की तहरीर पर पति राजपाल, सास दुर्गा, चचेरे ससुर मुन्ना सहित अन्य पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पति को जेल भेज दिया गया है।