फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में मिला युवती का अधजला शव

Tue, 19 May 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28-महिला का कूड़े के ढेर में अधजला शव मिलने पर जांच करती पुलिस। संवाद
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे एआरटीओ कार्यालय के सामने जलते कूड़े के ढेर में युवती का नग्नावस्था में अधजला शव मिला। आशंका जताई जा रही है युवती की हत्या कर शव कूड़े में छिपाया गया था। पुलिस को आशंका है युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। कूड़ा बीनने के दौरान आग से झुलसकर मौत हो गई। पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन




हाईवे पर सदर कोतवाली के किला चौकी क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के ठीक सामने होटल से 100 मीटर दूरी पर नगर पालिका की ओर से कूड़ा डाला जाता है। कूड़े में रोजाना आग लगा दी जाती है। सोमवार दोपहर एक बजे जलते कूड़े में करीब 25 वर्षीय युवती का शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। आसपास के लोग आशंका जता रहे हैं कि युवती की दुष्कर्म या किसी रंजिश के चलते हत्या की गई और शव कूड़े के ढेर में दबा दिया गया। यह भी आशंका जताई जा रही कि युवती को किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन


सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच की। अधजले शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मौके पर सलवार-सूट के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि महिला का अधजला शव मिला है। अभी तक की जांच में महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed