सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दोस्तों के साथ गए युवक का तालाब में मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
नवाबगंज। कुसुंभी गांव स्थित कुशहरी देवी मंदिर के पक्के तालाब में मंगलवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकालकर जांच की और मेला कार्यालय के पास खड़ी बाइक के आधार पर पहचान की। उसकी पहचान दही थानाक्षेत्र के मैता गांव निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है।


बड़े भाई मोनू ने बताया कि सोनू ईंट-गारा का काम करता था। सोमवार को वह दोस्त कोमल और विक्की के साथ सुबह 10 बजे गांव के बाहर ताड़ी पीने गया था। शाम तीन बजे सोनू से फोन पर बात हुई थी। सोनू ने बताया था कि वह कुशहरी देवी मंदिर में दर्शन कर रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू ने बताया कि रात करीब 12 बजे साथ गया कोमल गांव लौटा। उससे भाई के बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मंगलवार सुबह सात बजे आए दूसरे साथी विक्की ने भी कोई जानकारी नहीं दी। मोनू ने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद दोनों के खिलाफ तहरीर देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाल सुरेश सिंह ने युवक की डूबने से मौत की पुष्टि की है। बताया कि भाई की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोनू की शादी पांच साल पहले पिंकी से हुई थी। एक बेटी आरुषि है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed