{"_id":"6a0e04dfaf4cb153360b8254","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150787-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आईजी और एडीजी बोले...लूट की घटनाओं का 24 घंटे में करें खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आईजी और एडीजी बोले...लूट की घटनाओं का 24 घंटे में करें खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मंगलवार शाम तीन लूट की घटनाएं हुईं और एक से लूट की कोशिश की गई। इन घटनाओं के बाद बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन लखनऊ से उन्नाव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 24 घंटे के भीतर घटनाओं का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक किरण यश ने अचलगंज थाने में क्षेत्राधिकारी और दोनों थानों के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसके घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस 10 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों के दौरे के दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफ की दुकान में भी घटना हुई। पुलिस महानिरीक्षक किरण यश ने बताया कि टीमें लगी हैं और जल्द ही सफलता मिलेगी।
बुधवार को बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में कौशल, विजय और मनीष से छह नकाबपोश लुटेरों ने मोबाइल-बाइक लूटी। दाउदपुर गांव निवासी अविरल की बाइक भी अचलगंज के सैदपुर स्थित भट्ठे के पास लूटी गई। दही थानाक्षेत्र के मोहित से 1600 रुपये, मोबाइल, बाइक और हेलमेट लूटा गया। उनके सिर पर पत्थर मारकर फायरिंग भी की गई। मैकू तेली मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को लूटने का प्रयास हुआ। वाहन चेकिंग अभियान के बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिली।