उन्नाव। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का उद्देश्य नव-निर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से दायित्व एवं नेतृत्व सौंपना था।
समारोह में छात्रों ने आकर्षक नृत्य के साथ समूहगान प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने एकता, अनुशासन और नेतृत्व जैसे मूल्यों को अत्यंत सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों में हेड ब्वाय तेजस दीक्षित, हेड गर्ल गीत आहूजा, स्पोर्ट्स कैप्टन अवनी सिंह, गंगा हाउस कैप्टन श्रिति सिंह, कावेरी हाउस कैप्टन आस्तिक शर्मा, महानदी हाउस कैप्टन प्रियांशी शर्मा, ताप्ती हाउस कैप्टन पुनीत शुक्ला, सांस्कृतिक प्रभारी शिवकेसरी एवं रिया, अनुशासन प्रभारी आर्यन शुक्ला एवं उत्कृष्णा, प्राथमिक वर्ग के छात्र नेता आदित्य कुमार, आन्या अग्निहोत्री और मोहसिन अली, उप-कप्तानों एवं प्रीफेक्ट्स को बैज, सैश एवं ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या निधि शर्मा ने सभी छात्र नेताओं को स्कूल की गरिमा एवं मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। अध्यक्ष आनंद अहूजा और रोमा, सभी शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहा।