{"_id":"6a0f5491158baebbbc0983c4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150822-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के अवैध कट को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के अवैध कट को किया बंद
विज्ञापन
फोटो-2-एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर बने अवैध कट को बंद करते यूपीडा के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के अवैध कट यूपीडा के कर्मचारियों ने बंद कर दिए हैं। इससे कई गांवों के लोगों को चार किलोमीटर दूर अंडरपास से आना-जाना होगा। हालांकि अवैध कट बंद होने से हादसों पर अंकुश लगेगा।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खंभौली गांव के सामने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया है। हवाई पट्टी की सर्विस रोड पर गोसाईं बाबा का मंदिर होने के साथ ही कई दुकानें और होटल संचालित हैं। यहां 20 मीटर तक सभी सुरक्षा उपकरणों को काटकर लोगों ने अवैध कट बना लिया था। इससे चालक ट्रक, डीसीएम, कार और बसों को हवाई पट्टी पर खड़ा कर ढाबों और होटलों में खाने-पीने चले जाते थे। वाहन कई घंटे तक हवाई पट्टी पर ही खड़े रहते थे। इन वाहनों से अन्य वाहन आकर टकरा जाते थे। साथ ही खंभौली, कबीरपुर, अमीरपुर और गंभीरपुर सहित कई गांवों के लोग इसी कट से एक्सप्रेसवे को पार करते थे। इससे कई बाद दुर्घटना हो जाती थी।
यूपीडा ने कई बार अवैध कट बंद करने की औपचारिकता निभाई लेकिन राहगीर बार-बार कट को खोल देते थे। इस पर एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने यूपीडा को अवैध कट पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को यूपीडा ने कट को सुरक्षा जाली और लोहे के गार्ड लगाकर बंद कर दिया। कट बंद से आसपास के गांवों के लोगों को बांगरमऊ-संडीला मार्ग के ओवरब्रिज से होकर चार किमी का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि इस बार इस बड़े कट को पूरी सुरक्षा के साथ बंद किया गया है। कट के बंद होने से हवाई पट्टी पर खड़े वाहनों के कारण होने वाली घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी।