{"_id":"6a0f53c5c6258288d8059389","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150847-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिंदा जलकर मरी थी कूड़े के ढेर में मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिंदा जलकर मरी थी कूड़े के ढेर में मिली युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे किनारे कूड़े के जलते ढेर में मिले युवती के शव का बृहस्पतिवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। शव पूरी तरह जला मिला है। सांस नली में धुआं होने से जिंदा जलने से मौत की पुष्टि हुई है। दाहिने हाथ में फ्रैक्चर भी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मौत से पहले वह 40 से 45 मिनट तड़पी होगी। जिंदा जलाकर मारने के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
एआरटीओ कार्यालय के सामने और एक होटल से 100 मीटर दूर सोमवार को कूड़े के ढेर में करीब 25 साल की युवती का शव नग्न अवस्था में जलते कूड़े के ढेर में मिला था। दुष्कर्म या किसी रंजिश के चलते हत्या के अंदेशे पर पुलिस की दो टीमें जांच में लगी हैं। बृहस्पतिवार को शव का पैनल में शामिल मौरावां अस्पताल के डॉ. सिंह विक्रम कटियार और पुरवा सीएचसी के डॉ. उमेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम किया। शव शत-प्रतिशत जला पाया गया। सांस नली में धुआं होने से जलने से मौत की बात सामने आई है। शव पूरी तरह जला होने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। पहचान न होने पर डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित किया गया है।
उधर कोतवाली पुलिस खुलासे के लिए एआरटीओ कार्यालय और हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने विक्षिप्त बता किया था घटना दबाने का प्रयास
घटना के बाद पुलिस ने मामले को दबाने का खूब प्रयास किया। घटनास्थल पर कुछ लोगों ने वीडियो बनाए तो कोतवाली पुलिस ने उनके मोबाइल फोन छीनकर फोटो और वीडियो डिलीट करा दिए थे। बार-बार पूछने पर भी मीडिया को घटना की जानकारी न होने की बात कही जाती रही। काफी देर बाद पुलिस ने युवती का शव जलते हुए कूड़े में मिलने की बात स्वीकार की लेकिन मामले को हल्का करने के लिए मृतका को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। पुलिस का कहना था कि आसपास के लोग कई दिनों से उसे इधर-उधर भटकते देख रहे थे।