{"_id":"6a0f5421c95d421024000cb4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150848-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हत्या कर झाड़ियों में फेंका था युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हत्या कर झाड़ियों में फेंका था युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर औद्योगिक क्षेत्र की झाड़ी में मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर पर वजनदार चीज से वार कर हत्या की पुष्टि हुई है।
जेएस इंटरनेशनल फैक्टरी के पास 18 मई को दुर्गंध आने पर लोगों ने शव देखा था। युवक की उम्र करीब 32 साल बताई गई है। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को कराए गए पोस्टमार्टम में सिर पर वजनदार चीज से वार करने से चोट के निशान मिले। इसके अलावा सीने पर भी चोट मिली है। यह भी सामने आया कि युवक की मौत शव मिलने से करीब पांच दिन पहले 13 मई को हुई थी। युवक खाकी रंग की पैंट और शर्ट पहने था। पुलिस को पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला था।
थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। 21 मई को ही अचलगंज थाने का कार्यभार संभाला है। मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस युवक की पहचान और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।