फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सराफा व्यापारी से लूट में चार बदमाश अलीगढ़ और गाजियाबाद से गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-39-उन्नाव पुलिस की ओर से सराफा दुकान की फुटेज से एआई की मदद से जारी कई गई लूटेरों के फोटो।
उन्नाव। सदर कोतवाली के भवनीखेड़ा में सराफा की दुकान में घुसकर व्यापारी को घायल कर लूट की घटना को अंजाम देकर ऊंचाहार से भाग चार बदमाशों को जीआरपी ने अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए जेवर और रुपये भी बरामद हुए हैं। धरपकड़ के दौरान अलीगढ़ में दो लुटेरों ने जीआरपी सिपाही पर हमला भी किया। लुटेरों में तीन अमृतसर के और एक बीघापुर का मूल निवासी है। पुलिस लुटेरों को लाने के बाद पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के पीडीनगर मोहल्ला निवासी सुशील कुमार वर्मा (52) की सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा चौकी क्षेत्र स्थित भवनीखेड़ा चौराहे के पास सराफा की दुकान है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दो बाइक सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने दुकान में घुसकर व्यापारी पर सूजे से हमला कर 4.10 लाख के जेवर और नकदी लूट ले गए थे। घटना के समय एडीजी प्रवीण कुमार और आईजी किरण यश अपराध की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

एडीजी ने तत्काल सात टीमें गठित कर घटना के खुलासे के आदेश दिए थे। एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बीटीएस के माध्यम से घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइलों की लोकेशन निकलवाने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहीं टीमों में एसओजी को ऊंचाहार एक्सप्रेस के एस-3 और एस-4 से लुटेरों के जाने का सुराग मिला। एसओजी ने अलीगढ़ और गाजियाबाद जीआरपी से संपर्क किया। अलीगढ़ जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर जीआरपी ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने जीआरपी सिपाही रणवीर सिंह को घायल भी कर दिया। पूछताछ में एक ने अपना दिलावर निवासी अमृतसर पंजाब और दूसरे ने अजीत उर्फ गोलू निवासी रघुनाथखेड़ा बीघापुर बताया। लुटेरों के पास से नकदी और जेवर भी बरामद हुए हैं। रात में ही एसओजी और कोतवाली पुलिस ने लुटेरों को अपने साथ उन्नाव लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में काम करता था अजीत, वहीं हुई दोस्ती और रची लूट की साजिश
उन्नाव। पूछताछ में बीघापुर कोतवाली के रघुनाथखेड़ा निवासी बदमाश अजीत उर्फ गोलू ने बताया कि वह पंजाब में ही काम करता था। वहीं इन लोगों से मुलाकात हुई। अधिक कमाई के लालच में लूट की साजिश रची। अमृतसर के इन लुटेरों को अजीत तीन दिन पहले अपने साथ उन्नाव लाया था। लूट से पहले सराफा की दुकान रेकी करने भी अजीत ही गया था जिससे किसी को भाषा से शक न हो। अजीत तीन भाइयों में बड़ा है, उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं।

फोटो-37-शुक्लागंज में मॉल के पास खड़ी अपाचे बाइक। स्रोत: पुलिस
फोटो-38-बुधवार रात शुक्लागंज में लावारिस मिली बाइक। स्रोत: पुलिस

एक दिन पहले रायबरेली हाईवे पर चार लोगों से से हुई थी लूट
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मंगलवार दोपहर अलग-अलग स्थानों पर लूट की चार घटनाओं में लुटेरों के इसी गिरोह का हाथ था। बुधवार देर रात गंगाघाट के शुक्लागंज में लूट की दो बाइक लावारिस बरामद होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे बढ़ती गई। एसओजी और जीआरपी के आपसी तारतम्य में चार लुटेरे पकड़े गए।
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में 19 मई को कौशल, विजय और मनीष से जमेल नहर पर छह नकाबपोश लुटेरों ने तमंचा लगाकर मोबाइल और बाइक लूटी थी। दूसरी घटना में दाउदपुर गांव निवासी अविरल की बाइक अचलगंज के सैदपुर स्थित भट्ठे के पास लूटी ली थी। तीसरी घटना में दही थानाक्षेत्र के मोहित (28) के सिर पर पत्थर मारकर घायल करने के साथ फायरिंग कर 1600 रुपये, मोबाइल, बाइक और हेलमेट लूटा गया था। लुटेरों ने मैकूतेली मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को लूटने का प्रयास भी किया था।

जिले में 24 घंटे में लूट की पांच वारदातों के खुलासे किए लिए बुधवार दोपहर उन्नाव पहुंचे आईजी किरण यश देर रात तक पुलिस लाइन में डटे रहे। पुलिस ने रात में ही गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक अपाचे बाइक और स्पलेंडर बरामद की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कानपुर से एक कार से पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा है। उन्हीं की निशानदेही पर चार लुटेरों के पंजाब भागने का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों के जीआरपी थाने से संपर्क कर सफलता हासिल की। पुलिस ने कानपुर से जिन दो बदमाशों को पकड़ा है उनकी भी बोली-भाषा स्थानीय नहीं है। पुलिस पीड़ितों से पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed