{"_id":"6a0f55d3fc3e91fee5064864","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150866-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीएचसी में दवा के नाम पर 100 रुपये मांगने की अधीक्षक से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीएचसी में दवा के नाम पर 100 रुपये मांगने की अधीक्षक से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के नाम पर महिला मरीज ने डॉक्टर पर अस्पताल के अंदर से सरकारी दवा दिलाने के नाम पर 100 रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
कोरारा गांव निवासी गोल्डी ने बताया कि दस्त की शिकायत थी। बृहस्पतिवार को दवा लेने नवाबगंज सीएचसी पहुंची थी। पर्चा बनने का समय समाप्त होने से काउंटर बंद हो गया था। स्टाफ ने महिला को कमरा नंबर छह में बैठे डॉ. जितेंद्र सिंह को दिखाने की सलाह दी। महिला के मुताबिक डॉक्टर ने पहले तो बिना पर्चा देखने से मना कर दिया। काफी मिन्नतों के बाद देखा और एक पर्ची पर दवा लिख दी।
आरोप है कि दवा काउंटर पर दवा दिलाने के नाम पर सौ रुपये की मांग की। डॉक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि रुपये मांगने का आरोप बे बुनियाद है। मरीज से इलाज या दवा के नाम पर कोई पैसे की मांग नहीं की है। महिला ने सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos