{"_id":"6a0f53f35526a6f2b00768c4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150871-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लखनऊ से लापता युवक का सई नदी पुल के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लखनऊ से लापता युवक का सई नदी पुल के पास मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। लखनऊ के दादखेड़ा गांव से लापता युवक का शव कोतवाली क्षेत्र के सई नदी पुल के पास देर शाम पड़ा मिला। शव के पास नशे के पांच इंजेक्शन भी मिले हैं। पुलिस ने आसपास थानों में सूचना दी तो पहचान हुई। पारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी।
लखनऊ जिले के पारा थानाक्षेत्र के दादरखेड़ा गांव निवासी देव (25) पुत्र संतोष कुमार विशनानी बुधवार सुबह घर से अमीनाबाद स्थित कपड़े की दुकान जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वह दुकान नहीं पहुंचा। पिता ने बताया कि दुकानदार ने घर जानकारी की तो बताया कि देव का मोबाइल बंद जा रहा है। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता के मुताबिक पारा थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घर से जाने के बाद बेटे ने फोन कर कहा था कि वह अब नहीं मिलेगा और यदि उसका शव मिले तो अंतिम संस्कार कर देना। इतना बोलने के बाद उसने फोन भी काट दिया था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे हसनगंज कस्बे के बाहर सई नदी पुल के पास उसका शव पड़ा हाेने की जानकारी हुई। वह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में छोटा भाई लवनीत विशनानी, मां कंचन, बहन सृष्टि हैं।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।