{"_id":"6a149d95bb37bc55280b2307","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151091-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक के टायर चेक कर रहे चालक और साथी को दूसरे ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक के टायर चेक कर रहे चालक और साथी को दूसरे ट्रक ने कुचला
विज्ञापन
फोटो-10-घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और सड़क पर फैली मक्का। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दीपवल गांव के पास सड़क किनारे मक्का लदे ट्रक को रोककर टायरों की हवा चेक करते समय पीछे से आए दूसरे ट्रक ने चालक और साथी को कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कुचलने वाले ट्रक के चालक और क्लीनर को पकड़ लिया है।
बिजनौर जिले के थाना चांदपुर के गांव फरीदपुर भोगन निवासी चालक रईस (35) साथी जैनुल (28) के साथ बिहार से ट्रक में मक्का लादकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते करनाल जा रहे थे। औरास थानाक्षेत्र के दीपवल गांव के पास तड़के 3:30 बजे ट्रक खड़ाकर चालक रईस दोस्त जैनुल के साथ टायर की हवा चेक करने लगे। उसी समय राजस्थान जा रहे चालक रहमत को झपकी आने से ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद यूपीडा के कर्मचारियों ने दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है। मृतक रईस के चाचा शाहिद ने बताया कि शनिवार को दोनों निकले थे। जैनुल ट्रेडर्स का काम करता है। वह घूमने के लिए रईस के साथ चला आया था। रईस चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी फरजो और पांच बच्चे हैं। बेटे की मौत से मां निशाना और अन्य परिजन बेहाल हैं। हादसे का शिकार जैनुल नौ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। बेटे की मौत से मां रुखसाना सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर हिरासत में हैं। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
यूपीडा पेट्रोलिंग की खुली पोल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन अवैध तरीके से सड़क घेरकर ट्रक खड़े रहते हैं। इससे यात्रियों की जान जा रही है। यूपीडा की पेट्रोलिंग गाड़ियां सिर्फ एक्सप्रेसवे पर खानापूर्ति के लिए चक्कर काटती रहती हैं। यूपीडा की लापरवाही से यात्रियों को जान गंवानी पड़ रही है।