फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 26 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12-आंबेडकर प्रतिमा  क्षतिग्रस्त  होने की घटना में ग्रामीणों से बात कर शांत कराते एसडीएम रण
बीघापुर। बारासगवर क्षेत्र के गढ़ेवा गांव में लगी आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोग मामले को तूल देने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

गढ़ेवा गांव किनारे मैकू तेली मार्ग पर लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने पर सोमवार की सुबह लोगों भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर नारेबाजी की। सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्रा, थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र पहुंचे और आक्रोश जता रहे शिल्पी, शक्ति, रामदुलारी, सुंदारा, कुसुमा, निकेत आदि को दोषियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम रणवीर सिंह भी पहुंचे। प्रतिमा की ऊंचाई नापकर पुलिस ने कानपुर से बाबा साहेब की दूसरी प्रतिमा मंगवाई। दोपहर करीब दो बजे दूसरी प्रतिमा लगवाई गई। लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले पर कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी शशिवेंद्र कुमार गौतम, भीम आर्मी के जिला संयोजक आशीष रावत, मंडल उपाध्यक्ष विशाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, तहसील महासचिव सुशील कुमार, भीम आर्मी के बीघापुर प्रभारी ललित गौतम, रवि बौद्ध भी पहुंचे। अधिकारियों से अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed