फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डेबिट कार्ड बदलकर शिक्षिका के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 26 May 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। हाकिमटोला मोहल्ला निवासी शिक्षिका की मदद करने के बहाने युवक ने डेबिटकार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के हाकिमटोला मोहल्ला निवासी अर्चना त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक हैं। 19 मई की दोपहर करीब एक बजे रुपये निकालने एटीएम बूथ पर गई थीं। वहां मौजूद युवक ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड लिया और उसे बदल दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। जालसाज ने दो बार में 10-10 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए। इसके अलावा 20 हजार रुपये का ऑनलाइन स्वैप मशीन से ट्रांजैक्शन भी कर दिया। इस तरह खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। बताया कि खाता उप्र ग्रामीण बैंक में है। पता चलते ही बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन डिटेल निकलवाई और कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। लोगों से एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed