{"_id":"6a14a066d34fd34062022c95","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151115-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक सड़क किनारे खंती में गई, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक सड़क किनारे खंती में गई, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
फोटो-24- युवक की मौत के बाद सीएचसी में बिलखते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन-दिलवल मार्ग पर सोमवार की शाम बहुद्दीनपुर गांव के पास बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के केशरीखेड़ा गांव निवासी राजू (30) सोमवार की दोपहर बहन की शादी के लिए हलवाई और टेंट तय करने चचेरे भाई दीपक (18) पुत्र ओमप्रकाश के साथ गया था। शाम चार बजे वापसी के दौरान बहुद्दीनपुर गांव की मोड़ के पास अचानक बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खंती में चली गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से उनको सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। दीपक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजू की मौत से परिजन बेहाल हैं।
पत्नी सावित्री ने बताया कि पति मजदूरी करते थे। दो बच्चों में काव्या और राज हैं। बेटे की मौत से मां राजकुमारी और अन्य परिजन बेहाल हैं। घायल के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि राजू की बहन रन्नो की शादी 22 जून को तय है। वह इसकी तैयारी में लगा था। उसी में दोनों बिरसिंह गांव गए थे। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।