फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लापता कंटेनर का सुराग नहीं, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

Thu, 28 May 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज। सोहरामऊ के आशाखेड़ा गांव स्थित गोदाम से फ्रिज लादकर कानपुर जाते समय लापता कंटेनर का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। सोमवार रि रात घायल मिले चालक नीरज का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात 10 बजे चालक नीरज आशाखेड़ा से कंटेनर में फ्रिज लादकर कानपुर के लिए निकला था। जीपीएस के अनुसार रात 11 बजे कंटेनर बंथर पहुंचा लेकिन करीब एक घंटे बाद जीपीएस में उसको वापस लखनऊ की ओर जाते दिखाया था। चालक का फोन न उठने पर ट्रक मालिक राजेश गुप्ता जब जीपीएस लोकेशन के आधार पर तलाश में निकले तो उन्हें टोल प्लाजा के पास ढाबे के सामने कंटेनर की सीट खून से लथपथ मिली। जीपीएस लोकेशन भी वहीं तक थी जबकि माल सहित कंटेनर गायब था। यूपी-112 और सोहरामऊ पुलिस को सूचना देने के बाद कानपुर जाते समय राजेश गुप्ता को चमरौली गांव के पास सड़क किनारे चालक नीरज लहूलुहान गंभीर हालत में पड़ा मिला था, उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राजेश गुप्ता ने बताया कि माल समेत कंटेनर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। उसमें करीब 20 लाख का माल लोड है, जो कानपुर के गल्ला मंडी के पास फ्रेंड्स इंटरप्राइजेज में उतरना था। बताया अजगैन पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें इस पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed