{"_id":"6a19e5650e7f6087460d118a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151333-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दोबारा पोस्टमार्टम में भी फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दोबारा पोस्टमार्टम में भी फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला हटिया में 16 मई को महिला का शव घर में बिस्तर पर मिला था। पहले पोस्टमार्टम में महिला की मौत फंदे से लटकने से होने की पुष्टि हुई थी। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम के लिए उच्च न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। दोबारा पोस्टमार्टम में भी फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
नगर के मोहल्ला हटिया निवासी शीबू अंसारी पत्नी कायनात (24) के साथ घर की दूसरी मंजिल पर भाइयों से अलग रहता है। 16 मई को कायनात की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद पति शीबू दो भाइयों के साथ भाग गया था। ननद रूही ने मृतका के कानपुर चकेरी के श्यामनगर निवासी भाई मो. कैफ को जानकारी दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद भाई कैफ शव लेकर कानपुर गया और वहीं दफन भी किया था। पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बहन की हत्या का शक होने पर उसने दोबारा पोस्टमार्टम के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामदेव निषाद और बांगरमऊ कोतवाली पुलिस कानपुर पहुंची और शव को खोदवाकर उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस ले आई। पैनल में शामिल डॉ. आशुतोष, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. सुनीता यादव ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया, उसमें भी हैंगिंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें भी हैंगिंग की बात सामने आई है। परिजन शव लेकर कानपुर चले गए।