फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चालक को लहूलुहान कर लूटा गया फ्रिज लदा कंटेनर बिहार में मिला

Sat, 30 May 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज। सोहरामऊ के आशाखेड़ा गांव स्थित गोदाम से कंटेनर में 20 लाख कीमत के फ्रिज लादकर कानपुर जा रहे चालक को लहूलुहान करके लूटे गए कंटेनर को पुलिस ने घटना के चार दिन बाद बिहार प्रांत से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात को छह लुटेरों ने अंजाम दिया था। इनमें चार बिहार प्रांत के हैं। पुलिस जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कंटेनर चालक नीरज आशाखेड़ा से सोमवार रात 10 बजे कंटेनर में फ्रिज लादकर कानपुर के लिए निकला था। बंथर पहुंचने के बाद बाद गाड़ी फिर लखनऊ की तरफ लौटी तो कंटेनर मालिक मालिक राजेश गुप्ता ने जीपीएस की लोकेशन से गाड़ी का पीछा किया लेकिन नवाबगंज टोल प्लाजा के पहले ही जीपीएस बंद हो गया। कानपुर जाते समय राजेश गुप्ता को चमरौली गांव के पास चालक नीरज लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़ा मिला था। अजगैन पुलिस ने कंटेनर मालिक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। खुलासे में एसओजी टीम के साथ पुलिस भी लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम बदमाशों तक पहुंच गई और लापता कंटेनर को बिहार से बरामद कर लिया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed