फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बीएड प्रवेश परीक्षा में दो प्रवेशपत्र अनिवार्य, नकल रोकने के कड़े इंतजाम

Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। बीएड प्रवेश परीक्षा में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अब दो प्रवेशपत्र लाने होंगे और परीक्षा 31 मई को नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। इन बदलावों पर शुक्रवार को डीएसएन डिग्री कॉलेज में तैयारी बैठक की गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्राध्यक्षों, कक्ष निरीक्षकों, विश्वविद्यालय पर्यवेक्षकों और प्रशासन द्वारा नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना है। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल, पेजर, डिजिटल घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित रहेंगे। यह नियम कक्ष निरीक्षकों और सहयोगी स्टाफ पर भी लागू होगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि प्रो. जीतेंद्र कुमार बबेले ने बताया कि ओएमआर शीट तीन प्रतियों में होगी, विश्वविद्यालय, कोषागार और अभ्यर्थी के लिए। अभ्यर्थियों को इन प्रतियों को अलग नहीं करना होगा। नोडल समन्वयक डॉ. विपिन सिंह ने ओएमआर में भाषा और चुने हुए विषय वर्ग को अंकित करने की अनिवार्यता बताई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को दो प्रवेशपत्र निकलवाने होंगे। एक प्रवेशपत्र जिस पर आवेदन के समय लगाई गई फोटो चस्पा होगी, उसे कॉलेज में जमा करना होगा। दूसरा प्रवेशपत्र प्रवेश होने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन वाली फोटो लगी हस्ताक्षरित प्रवेशपत्र की एक प्रति कक्ष निरीक्षक को जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नेत्रहीन या श्रुतलेखक हेतु पात्र अभ्यर्थी एक दिन पहले केंद्राध्यक्ष से संपर्क कर जानकारी देंगे। उपनोडल अधिकारी प्रोफेसर मीता अरोरा ने निर्देश दिए कि जो कक्ष परीक्षा कार्य में उपयोग में न हों, उन्हें सील कर दिया जाए। प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। उपनोडल अधिकारी प्रोफेसर मीता अरोरा, परमात्मा शरण, अजब सिंह यादव, डॉ. बैजनाथ गुप्ता और डॉ. रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed