{"_id":"6a1b40dfc47bea1579083fa2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151368-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, पति और ननद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, पति और ननद घायल
विज्ञापन
फोटो-3- लक्ष्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटामुजावर। तमोरिया बुजुर्ग-शादीपुर मार्ग पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति और ननद घायल हैं। ननद की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गौरियाकलां गांव निवासी सूरज (24), पत्नी लक्ष्मी (22) और बहन शुभांगी (16) के साथ बाइक से शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बरगदिया बाबा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। शादीपुर गांव के सामने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित अंडरपास के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि शुभांगी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चला रहे सूरज को हल्की चोटें आई हैं।
पति सूरज ने बताया कि उनकी शादी इसी साल 20 फरवरी को हुई थी। लक्ष्मी की मौत से मां आरती और सास कांती सहित अन्य परिजन बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।

फोटो-3- लक्ष्मी (फाइल फोटो)- फोटो : Archive
विज्ञापन