{"_id":"6a1b403240cc717cc209c1fc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151404-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फ्रिज-एसी लदा कंटेनर लूटने में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फ्रिज-एसी लदा कंटेनर लूटने में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-27- पुलिस गिरफ्त में कंटेनर लूट के आरोपी। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (उन्नाव)। फ्रिज और एसी लादकर कानपुर जा रहा कंटेनर लूटने वाले बदमाशों से शनिवार की भोर अजगैन पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई। दाहिने पैर में गोली लगने से घायल एक लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य कुशीनगर से पकड़े गए हैं। कंटेनर और माल भी बरामद हो गया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एडीजी ने एक लाख पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा स्थित गोदाम से 25 मई की रात फ्रिज व एसी लादकर निकला कंटेनर गायब हो गया था। चालक नीरज गंभीर रूप से घायल चमरौली गांव के पास मिला था। मामले में कंटेनर मालिक की तहरीर पर अजगैन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कंटेनर कुशीनगर से बरामद हुआ है।
पकड़े गए बदमाशों ने बताया था कि गिरोह का मुख्य सरगना मोतिहारी जिले के थाना पीपरा कोठी के हथियाइन गांव निवासी छोट्टन चौधरी है। वह कंटेनर लूटने वाली जगह पर ही दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में घात लगाए बैठा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसका सीएचसी में इलाज कराया गया है। बताया कि किसी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं हैं।
विज्ञापन
गाड़ी का एक नंबर बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस का टोल किया था पार
हसनगंज सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल पर कंटेनर का नकद टोल भुगतान हुआ। नंबर को फुटेज में जूम कर देखा तो एनएल को एनई और 7041 के स्थान पर 7044 बनाया गया था। किलोमीटर संख्या 191 के कट से कंटेनर उतरकर कुशीनगर की तरफ गया। दो मोबाइल नंबरों को बीटीएस के माध्यम से ट्रेस किया गया तो दोनों नंबरों की लोकेशन कुशीनगर के कसिया कस्बे में स्वास्तिक ढाबे पर मिली। ढाबे पर घेराबंदी कर लूट का माल बिकवाने वाले कुशीनगर के थाना कसया के कुड़वा दिलीप नगर निवासी राजू उर्फ बलराम सिंह (36) और लूट में शामिल बदायूं के थाना उहौटी के गंदरौली निवासी विकास बाल्मीकि (19), ढाबा मालिक बिहार के गोपालगंज के थाना भोरे के वनतरिया संसार निवासी विवेक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बताया कि 44 फ्रिज रोशनी इलेक्ट्रानिक्स के मालिक कुशीनगर के थाना कसया के पड़रौना रोड कस्बा निवासी अविनाश सिंह को बेचा है। उसी दुकान से 32 फ्रिज बरामद हुए जबकि 12 फ्रिज बिना बिल बेचे गए थे। लूटे गए 77 फ्रिज में से 47 फ्रिज और 40 स्प्लिट एसी गोदरेज कंपनी की बरामद की गईं। कंटेनर बिहार के मोतिहारी जिले के थाना सुगौली के शुकुल पाकड़ से बरामद हुआ।
चार साल पहले प्राइवेट बस चलाता था सरगना
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना छोट्टन चौधरी चार साल पहले प्राइवेट बस चलाता था। उस समय विकास क्लीनर था। तभी से दोनों में दोस्ती है। दोनों आशाखेड़ा के गोदाम में काम कर चुके हैं। इनका यहां आना-जाना था। कंटेनर चालक नीरज से दोनों ने गोदाम के पास से ही कानपुर तक जाने की बात कहकर बैठे थे। इसके बाद दोनों ने चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया और कंटेनर बंथर से वापस ले आए थे और चमरौली के पास नीरज को फेंक दिए। टोल पर पहुंचने से पहले जीपीएस निकाल दिया था। खून से सनी सीट को भी वहीं फेंक दिए।