फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: वामा सारथी का समर कैंप, बच्चों को किया जागरूक

Sun, 31 May 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। पुलिस लाइन में वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने समर कैंप और बुक फेयर का आयोजन किया। इसमें पुलिस परिवार के बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर ध्यान दिया गया। योग सत्र के माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया गया। एकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वामा सारथी की अध्यक्षा नीतू सिंह और सीओ लाइन विनी सिंह ने बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। एसआई विमलेश शुक्ला, आरक्षी मोनिका, आरक्षी अजय कुमार, वामा सारथी टीम से कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला आरक्षी संयोगिता शुक्ला सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed