{"_id":"6a1de2eb50d1b267fe029872","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-151467-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-5- घटना के बाद चौकी में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्कॉपियो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। सरोसी-परियर मार्ग पर जूड़ापुरवा गांव के पास रविवार की रात स्कॉर्पियो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट लगाए था।
गंगाघाट कोतवाली के बसधना गांव निवासी अनूप (29) बाइक से परियर गए थे। घर लौटते समय परियर-सरोसी मार्ग पर जूड़ापुरवा गांव के पास रविवार की रात आठ बजे सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में फंसकर बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। स्कार्पियों बंद हो जाने पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां ऊषा देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
कार्यवाहक कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। स्कार्पियो चालक का पता चलाया जा रहा है।